रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने बुधवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। बिलासपुर हाईकोर्ट से मिली तीन महीने की अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद वे अदालत पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में समर्थक भी कोर्ट परिसर के बाहर जुटे रहे।

अमित बघेल के खिलाफ अग्रवाल और सिंधी समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में प्रदेश के अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई थीं। इनमें रायपुर के तेलीबांधा, कोतवाली और देवेंद्र नगर थाने सहित अन्य थानों के मामले शामिल हैं। इस पूरे प्रकरण में उनके खिलाफ कुल 14 एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
चिटफंड कंपनी खोलकर 24 लाख की ठगी, 13 साल बाद चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े
चिटफंड कंपनी खोलकर 24 लाख की ठगी, 13 साल बाद चार डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े
बिलासपुर। कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तारी के बाद अमित बघेल ने कानूनी राहत के लिए बिलासपुर हाईकोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी, हालांकि तीन अलग-अलग मामलों में उन्हें तीन महीने की अंतरिम जमानत प्रदान की गई थी। जमानत की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद उन्होंने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके सरेंडर को लेकर कोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही।

 

ये खबर भी पढ़ें…
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
ज्वेलरी शोरूम में 12 करोड़ की चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश बदमाश
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.