रायपुर। वोट चोरी और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) की आड़ में पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस दीपावली के बाद अपना आंदोलन तेज करेगी। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत दिल्ली में महारैली के बाद अब पार्टी ने राज्यों में आंदोलन को आक्रामक रूप देने की तैयारी की है। इसके तहत गांव-गांव में चौपाल लगाकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आम लोगों को कथित वोट चोरी के षड्यंत्रों की जानकारी देंगे। साथ ही बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने और मतदाता सूची में नामों के साथ छेड़छाड़ के मामलों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तीसरे चरण की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो चुकी है। इसके अंतिम दौर में प्रदेश के सभी गांवों में चौपाल आयोजित करने की तैयारी है। चौपाल का स्वरूप ग्रामीण परिवेश के अनुरूप रखा जाएगा और चारपाई को केंद्र में रखकर चर्चा की जाएगी। इसमें मतदाता सूची से नाम हटाए जाने से प्रभावित लोगों के साथ गांव के बुजुर्गों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को भी शामिल किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
दो महीने से खाली पीएससी अध्यक्ष का पद, अटकी चयन और पदोन्नति की प्रक्रिया
दो महीने से खाली पीएससी अध्यक्ष का पद, अटकी चयन और पदोन्नति की प्रक्रिया
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) में करीब दो महीने बाद भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चौपाल में वोट चोरी के आरोपों से जुड़े तथ्यों पर विस्तार से चर्चा कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया जाएगा और राष्ट्रगान के बाद मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पर्चे वितरित किए जाएंगे।

 बूथ स्तर पर होगा मतदाता सूची का सत्यापन

अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि किन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं और किन नागरिकों के नाम या अन्य विवरण में कथित तौर पर बदलाव किया गया है। सत्यापन के बाद पूरी रिपोर्ट तैयार कर संगठन के सामने रखी जाएगी।

कांग्रेस संगठन ने अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया है। इसके लिए जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर ब्लॉक अध्यक्षों के साथ आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। पार्टी का लक्ष्य गांवों तक पहुंचकर मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और वोट चोरी के मुद्दे को जन आंदोलन का रूप देना है।

ये खबर भी पढ़ें…
कहीं एबीसीडी गांव तो कहीं 123456 मोबाइल नंबर, कैंसर स्क्रीनिंग में बड़ा फर्जीवाड़ा
कहीं एबीसीडी गांव तो कहीं 123456 मोबाइल नंबर, कैंसर स्क्रीनिंग में बड़ा फर्जीवाड़ा
भिलाई। छत्तीसगढ़ में कैंसर स्क्रीनिंग के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.