रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के एक विवादित सोशल मीडिया वीडियो को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर सांकेतिक शादी और हनीमून के दृश्य दिखाए गए थे। इस वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने पहुंचकर अमित जोगी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है।

कथित वोट चोरी के मुद्दे पर बनाया था वीडियो

दरअसल, अमित जोगी ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में दोनों के मुखौटे पहने किरदारों को दिखाया गया था। इसके बाद ‘ज्ञानू-जानू की शादी’ के नाम से सांकेतिक शादी और हनीमून के दृश्य प्रस्तुत किए गए।

ये खबर भी पढ़ें…
अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 4 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई। भाजपा ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की।

विवाद बढ़ने पर वीडियो हटाया, अमित जोगी ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो हटा दिया। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए स्वीकार किया कि अपनी बात रखने का उनका तरीका उचित नहीं था। जोगी ने कहा कि जिस संदेश को वह देना चाहते थे, उसे किसी दूसरे तरीके से भी व्यक्त किया जा सकता था।

उन्होंने स्पष्ट किया कि खुद का मजाक उड़ाकर अपनी बात रखना अलग है, लेकिन किसी निजी रिश्ते या स्पेस को व्यंग्य का हिस्सा बनाना ऐसी सीमा है, जिसे वह पार नहीं करना चाहते। इसी वजह से उन्होंने विवादित पोस्ट हटाने का फैसला लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
कांकेर में माओवादी गतिविधियों पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को 10-10 साल की सजा
कांकेर में माओवादी गतिविधियों पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को 10-10 साल की सजा
राज्य के कांकेर जिले में माओवादी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में भानुप्रतापपुर की विशेष एनआईए अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमित जोगी ने वीडियो से जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे माफी भी मांगी। हालांकि, वीडियो हटाने और माफी मांगने के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। भाजपा की शिकायत के बाद अब यह विवाद पुलिस तक पहुंच गया है।