नई दिल्ली। रेलवे में अप्रेंटिस बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के रेलवे भर्ती सेल (RRC), जयपुर ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न रेलवे मंडलों और वर्कशॉप में कुल 2,008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट भरे जाएंगे।

अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहां कितने स्लॉट

इस भर्ती में अजमेर मंडल के लिए 500, बीकानेर के लिए 524, जयपुर के लिए 580 और जोधपुर के लिए 134 स्लॉट हैं। इसके अलावा बीटीसी कैरिज अजमेर में 101, बीटीसी लोको अजमेर में 69, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर में 33 और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में 67 स्लॉट निर्धारित हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से प्राप्त नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) होना चाहिए। अंतिम परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

6 नवंबर 2026 को उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष पूरी और 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। SC/ST उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती में लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों की मेरिट सूची 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के साधारण औसत के आधार पर तैयार होगी। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच होगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य सहित अन्य पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

कहां करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rrcjaipur.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुरू होने की तारीख 7 अक्टूबर है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता, ट्रेड और दस्तावेज संबंधी सभी शर्तें ध्यान से पढ़ लें।

ये खबर भी पढ़ें…
प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन शुल्क
प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन शुल्क
अच्छे इंस्टीट्यूट में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एनआईटी में जॉब लेने का चांस हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महत्वपूर्ण तारीखें

नोटिफिकेशन: 30 सितंबर/1 अक्टूबर 2026

आवेदन शुरू: 7 अक्टूबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख: 6 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे

ये खबर भी पढ़ें…
पोती को बचाने आई दादी पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम
पोती को बचाने आई दादी पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला, अस्पताल में तोड़ा दम
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुल प्रशिक्षण स्लॉट: 2,008

चयन: मेरिट के आधार पर

आधिकारिक वेबसाइट: rrcjaipur.in