बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम मेंड्रा में तीन साल की बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे पड़ोसी युवक ने उसकी दादी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान राजकुमारी यादव (56) के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान प्रशांत शुक्ला (26) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026- दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत विज्ञापन में संशोधन
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2026 के अंतर्गत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्ची को ले जाने की कोशिश, विरोध करने पर हमला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 17 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे प्रशांत शुक्ला पड़ोस के घर में खेल रही तीन साल की बच्ची को धारदार हथियार के साथ जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बच्ची की मां और उसकी दादी राजकुमारी यादव की नजर उस पर पड़ गई। दोनों ने युवक को रोकने का प्रयास किया।

आरोप है कि विरोध किए जाने पर युवक ने राजकुमारी यादव पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया।

इसके बाद परिजन घायल महिला को इलाज के लिए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर लेकर पहुंचे। हालांकि, गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर
रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में महत्वपूर्ण...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुरानी रंजिश को बताया जा रहा वजह

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है। आरोपी उनके पड़ोस में ही रहता है। बताया जा रहा है कि किसी न किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद होता रहता था। पुलिस को आशंका है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने बच्ची को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसे ले जाने की कोशिश की।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन शुल्क
प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन शुल्क
अच्छे इंस्टीट्यूट में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एनआईटी में जॉब लेने का चांस हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.