नई दिल्ली। देश के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए रिचार्ज से जुड़ा अहम बदलाव किया गया है। केंद्र सरकार और भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) की नई व्यवस्था के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने होंगे।

अब तक कई टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन की वैधता वाले प्लान पेश करती थीं। ऐसे में उपभोक्ताओं को एक साल में 13 बार तक रिचार्ज कराना पड़ता था। 30 दिन की वैधता वाले प्लान उपलब्ध होने से साल में 12 रिचार्ज से काम चल सकेगा। इससे उपभोक्ताओं को रिचार्ज की अवधि के लिहाज से अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
KBC 18 में अमिताभ बच्चन बोले- हमारे घर आया होता तो वहीं गोली मार देते, जाने पूरी खबर
KBC 18 में अमिताभ बच्चन बोले- हमारे घर आया होता तो वहीं गोली मार देते, जाने पूरी खबर
मुंबई। ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक विशेष एपिसोड में 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले से जुड़े कई अहम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वॉयस और SMS के लिए भी अलग प्लान

नई व्यवस्था के तहत उन ग्राहकों के लिए केवल वॉयस कॉल और SMS वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने का प्रावधान भी है, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है। इससे ग्राहक अपनी वास्तविक जरूरत के अनुसार प्लान का चुनाव कर सकेंगे और अनावश्यक डेटा के लिए भुगतान करने से बच सकते हैं।

राघव चड्ढा ने साझा की जानकारी

सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बदलाव की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 11 मार्च को संसद में 28 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान और सीमित विकल्पों का मुद्दा उठाया था।

इस विषय पर TRAI की प्रक्रिया के दौरान उपभोक्ताओं, टेलीकॉम कंपनियों और अन्य संबंधित पक्षों से सुझाव भी लिए गए। नई व्यवस्था का उद्देश्य उपभोक्ताओं को रिचार्ज की अवधि और सेवाओं के चुनाव में अधिक विकल्प उपलब्ध कराना है।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर से बस्तर तक पानी का कहर: पुल डूबे, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; 12 लोग बहे, 3 की मौत
रायपुर से बस्तर तक पानी का कहर: पुल डूबे, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी; 12 लोग बहे, 3 की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से जारी बारिश का दौर फिलहाल थम गया है, लेकिन लगातार बारिश के बाद...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.