रायपुर। कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शोएब ढेबर को पूछताछ के लिए थाने लाया। तेलीबांधा थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। सेंट्रल जोन के एसीपी, थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस शोएब ढेबर को देर रात मेमन समाज के एक कार्यक्रम से तेलीबांधा थाने लेकर पहुंची। पुलिस उससे धमकी मामले में कथित भूमिका और अन्य संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी मन की बात की 138वीं कड़ी
अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी मन की बात की 138वीं कड़ी
रायपुर 27 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम लामकन्हार स्थित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांजगीर-चांपा के युवक की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम

इस मामले में पुलिस ने इससे पहले जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि युवक ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर ब्लैकमेल करने के लिए फोन किया था। पुलिस की जांच में इस कॉल के बदले युवक को 5 हजार रुपए दिए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक से पूछताछ के दौरान शोएब ढेबर का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने की कथित साजिश में उसकी क्या भूमिका थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी मांगे गए थे 50 करोड़

इसी बीच, पूर्व महापौर एजाज ढेबर से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग और अमन साव गैंग के नाम पर 50 करोड़ रुपए की कथित मांग का मामला सामने आया था। एजाज ढेबर ने इस संबंध में कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
महानदी की बाढ़ में दुकान डूबी तो पानी में तैरने लगी शराब, बोतलों के पीछे लोग रस्सी-बांस लेकर नदी किनारे पहुंचे
महानदी की बाढ़ में दुकान डूबी तो पानी में तैरने लगी शराब, बोतलों के पीछे लोग रस्सी-बांस लेकर नदी किनारे पहुंचे
धमतरी। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद महानदी उफान पर है। बाढ़ के बीच धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आनंद कुकरेजा को धमकी देने और एजाज ढेबर से 50 करोड़ रुपए की कथित मांग किए जाने के मामलों के बीच कोई संबंध है या नहीं। अधिकारियों के मुताबिक, शोएब ढेबर से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने पूछताछ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।