अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ट्रेनी डीएसपी से मारपीट और उनकी निजी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस ने मामले में छह युवकों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना प्रभारी और ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे अपनी निजी कार से दरिमा से अंबिकापुर लौट रहे थे। कंठी और जगदीशपुर के बीच गणेश विसर्जन का जुलूस डीजे के साथ निकाला जा रहा था, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित था।

ये खबर भी पढ़ें…
मोबाइल पर डिजिटल बिल मिलने के बाद मीटर रीडर ने फिर की ऑन स्पॉट बिलिंग, कंपनी की व्यवस्था पर उठे सवाल
मोबाइल पर डिजिटल बिल मिलने के बाद मीटर रीडर ने फिर की ऑन स्पॉट बिलिंग, कंपनी की व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर। बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विद्युत वितरण कंपनी की कार्यप्रणाली का एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीएसपी ने जुलूस में शामिल लोगों से वाहन को साइड देने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर करीब दर्जनभर युवकों ने कथित तौर पर डीएसपी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए गए और वाहन में तोड़फोड़ की गई।

घटना की सूचना मिलने पर मणिपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डीएसपी को भीड़ से बाहर निकाला। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह युवकों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

अंबिकापुर SDOP राकेश बघेल ने बताया कि घटना के संबंध में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, हिरासत में लिए गए युवकों की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कोयला खदान में पार्टनर बनाने का झांसा, कारोबारी से 4.55 करोड़ की ठगी
कोयला खदान में पार्टनर बनाने का झांसा, कारोबारी से 4.55 करोड़ की ठगी
रायपुर। कोयला खनन कारोबार में साझेदार बनाने और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 4 करोड़ 55...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.