भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को भिलाई टाउनशिप के कई गणेश पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तारा कोल ब्लॉक की नीलामी को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है।

बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हसदेव अरण्य क्षेत्र के कई कोल ब्लॉकों को नीलामी से बाहर रखने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के 11 दिसंबर 2025 के पत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि इसी पत्र के बाद तारा कोल ब्लॉक को दोबारा नीलामी प्रक्रिया में शामिल करने की कार्रवाई आगे बढ़ी।

ये खबर भी पढ़ें…
गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट के लिए अस्पताल समेत कई सरकारी भवन ढहाए, ग्रामीणों का प्रदर्शन
गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट के लिए अस्पताल समेत कई सरकारी भवन ढहाए, ग्रामीणों का प्रदर्शन
कोरबा। कोरबा जिले में SECL के गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट के लिए सरकारी अस्पताल समेत कई भवनों को तोड़े...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास भी इस मामले से जुड़े दस्तावेज हैं और मुख्यमंत्री के पास भी संबंधित पत्र मौजूद हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि दोनों पक्षों के दस्तावेज मीडिया के सामने रखे जाएं और आमने-सामने चर्चा की जाए।

बघेल ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप के बजाय इस मुद्दे पर खुली बहस होनी चाहिए, ताकि जनता के सामने पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

ये खबर भी पढ़ें…
सिरगिट्टी में पकड़े गए 23 संदिग्धों की जांच, 18 भारतीय पाए गए
सिरगिट्टी में पकड़े गए 23 संदिग्धों की जांच, 18 भारतीय पाए गए
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इलाके में बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में पकड़े गए 23 लोगों में से 18...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.