नई दिल्ली। भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मशीनों, औजारों, वाहनों और कार्यस्थल पर इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पूजा करने की परंपरा है। कई स्थानों पर इस दिन मशीनों और औजारों का उपयोग भी नहीं किया जाता।

हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य के सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने पर विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इन उपायों से आर्थिक स्थिति, कारोबार और घर से जुड़ी मनोकामनाओं के लिए सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 15 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के अनुपम उपहार के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धन लाभ के लिए उपाय

आर्थिक परेशानियों से राहत और धन लाभ की कामना के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन एक कलश में साफ पानी भरें। इसमें कुछ चांदी के सिक्के डालकर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर के सामने रखें। इसके बाद कलश को लाल कपड़े से ढककर उस पर कलावा बांधें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कलश को घर की पूर्व दिशा में रखने से आर्थिक उन्नति के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

व्यापार में तरक्की के लिए उपाय

कारोबार में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए विश्वकर्मा पूजा के दिन लाल कपड़े में चार लौंग, चार कपूर, चार चांदी या एक रुपये के सिक्के और चार मुट्ठी चावल रखकर पोटली बना लें। पूजा के बाद इसे व्यापारिक प्रतिष्ठान की तिजोरी या गल्ले में सुरक्षित रखने की मान्यता है। माना जाता है कि इससे कारोबार में आने वाली बाधाएं कम होती हैं और तरक्की के अवसर बनते हैं।

अपना घर खरीदने के लिए उपाय

यदि लंबे समय से अपना घर खरीदने या बनवाने की इच्छा है, तो विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा का ध्यान करते हुए ‘ॐ आधार शक्तये नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद आटे से अपने मनचाहे घर की आकृति बनाकर भगवान विश्वकर्मा के सामने रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर खरीदने या निर्माण से जुड़ी बाधाएं दूर होने और मनोकामना पूरी होने का मार्ग प्रशस्त होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
17 सितंबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए दिन रहेगा खास, जानें आज का भविष्यफल
17 सितंबर 2026 राशिफल: इन राशियों के लिए दिन रहेगा खास, जानें आज का भविष्यफल
17 सितंबर 2026, गुरुवार: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.