रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 25 चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का तबादला करते हुए विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला आदेश के बाद कई जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के पदों पर बदलाव हुआ है।

महासमुंद में बदले प्रभारी CMHO

महासमुंद के प्रभारी CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव को उनके पद से हटाकर राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर में उप संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह सुकमा के प्रभारी CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को महासमुंद का नया प्रभारी CMHO बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम के 10 दोषी, पर साजिश का सवाल बरकरार: क्या मास्टरमाइंड अब भी पर्दे के पीछे?
झीरम के 10 दोषी, पर साजिश का सवाल बरकरार: क्या मास्टरमाइंड अब भी पर्दे के पीछे?
रायपुर। 13 साल पुराने झीरम घाटी हमले के मामले में अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है। अब 16...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानिए किसे कहां से कहां भेजा गया

डॉ. आई. नागेश्वर राव — प्रभारी CMHO महासमुंद से उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर।

डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा — प्रभारी CMHO सुकमा से प्रभारी CMHO महासमुंद।

डॉ. भुवन विजय कुरें — जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी CMHO सुकमा।

ये खबर भी पढ़ें…
राष्ट्रीय सचिव पद के लिए छत्तीसगढ़ से चार नाम, अब कांग्रेस हाईकमान के फैसले का इंतजार
राष्ट्रीय सचिव पद के लिए छत्तीसगढ़ से चार नाम, अब कांग्रेस हाईकमान के फैसले का इंतजार
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में राष्ट्रीय संगठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। AICC में राष्ट्रीय सचिव पद के चयन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. शरद कोहाड़े — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा, बेमेतरा से प्रभारी CMHO बेमेतरा।

डॉ. अरुण कुमार टोंडर — प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी CMHO धमतरी।

डॉ. यू.एल. कौशिक — प्रभारी CMHO धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।

ये खबर भी पढ़ें…
झीरम केस में 13 साल बाद फैसला: 10 आरोपी दोषी, आज सजा पर सुनवाई
झीरम केस में 13 साल बाद फैसला: 10 आरोपी दोषी, आज सजा पर सुनवाई
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद अदालत ने 10 आरोपियों को दोषी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. आदित्य सिन्हा — जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी।

डॉ. अनिल कुमार शुक्ला — संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग से प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।

डॉ. कपिल देव पैंकरा — प्रभारी CMHO सूरजपुर से संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Braking: झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
CG Braking: झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला
जगदलपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में करीब 13 साल बाद बड़ा फैसला आया है। जगदलपुर की विशेष...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. प्रशांत सिंह — प्रभारी CMHO कोरिया से प्रभारी CMHO सूरजपुर।

डॉ. बलवंत सिंह — जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर, कोरिया से प्रभारी CMHO कोरिया।

डॉ. आशीष शर्मा — प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।

डॉ. जगसाय सिंह सरुता — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर, सूरजपुर से प्रभारी CMHO सरगुजा।

डॉ. प्रेम सिंह मार्को — प्रभारी CMHO सरगुजा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट, कोरिया।

डॉ. शीला साहा — प्रभारी CMHO मुंगेली से जिला चिकित्सालय बिलासपुर।

डॉ. श्रीकेश गुप्ता — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीकला, बिलासपुर से प्रभारी CMHO मुंगेली।

डॉ. राकेश कुमार — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया, कबीरधाम से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मुंगेली।

डॉ. सत्यम कुमार पटेल — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्रा, रायगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, सक्ती।

डॉ. शशांक गुप्ता — प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, बलरामपुर।

डॉ. रामप्रसाद तिर्की — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर।

डॉ. राजेंद्र राय — प्रभारी सिविल सर्जन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा।

डॉ. अभय सिंह तोमर — प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।

डॉ. प्रियंका सक्सेना — जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा।

डॉ. जमुना प्रसाद आर्य — प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर से प्रभारी अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।

डॉ. रक्षित जोगी — सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, बिलासपुर से प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर।

तबादला आदेश के जरिए स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इससे संबंधित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रशासनिक संचालन की जिम्मेदारी अब नए अधिकारियों के पास होगी।