रायपुर। राजधानी रायपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर आरंग थाना क्षेत्र में एक शिक्षक की हत्या से सनसनी फैल गई। महानदी के तट पर बनचरौदा के पास बुधवार दोपहर एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक की पहचान शिवकुमार चंद्राकर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

महानदी किनारे मिला शव

जानकारी के मुताबिक, आरंग पुलिस को बनचरौदा के पास महानदी तट पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीएसपी, थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव की पहचान शिवकुमार चंद्राकर के रूप में हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रमिक हित में की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं
विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रमिक हित में की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं
रायपुर, 17 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के श्रमवीर अपने परिश्रम, पुरुषार्थ और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुम्हारी विद्यालय में शिक्षक थे शिवकुमार

शिवकुमार चंद्राकर कुम्हारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे और डंगनिया चंपारण में रहते थे। बताया जा रहा है कि वह बुधवार को किसी काम से घर से निकले थे। इसके बाद उनका शव महानदी तट के पास मिला। मृतक किसान नेता रूपन चंद्राकर के भतीजे बताए जा रहे हैं।

सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की आशंका

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवकुमार के सिर पर पत्थर से वार किया गया था। गंभीर चोट के कारण उनकी मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति या लोगों के बारे में फिलहाल पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

परिजनों और करीबियों से पूछताछ

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए परिजनों, दोस्तों और मृतक के करीबियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों और अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
पटरी पर बैठकर मोबाइल गेम खेल रहे थे दो किशोर, मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत
पटरी पर बैठकर मोबाइल गेम खेल रहे थे दो किशोर, मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत
सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में रेल पटरी पर बैठकर मोबाइल में गेम खेलना एक 14 वर्षीय किशोर के लिए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या से इलाके में सनसनी

शिक्षक की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल हत्या के कारण और आरोपी की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
CGPSC ने टाला 608 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू, नई तारीख बाद में होगी जारी
CGPSC ने टाला 608 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू, नई तारीख बाद में होगी जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 के अगले चरण को स्थगित कर दिया है। आयोग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.