कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को शराब के नशे में एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर पर चढ़ा देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पत्नी और बच्चे भी नीचे से उसे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। घटना करतला थाना क्षेत्र की है।

युवक की पहचान देव सिंह राठिया के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर वह शराब के नशे में गांव के पास स्थित हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ने लगा। देखते ही देखते वह टॉवर के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया। हाईटेंशन लाइन में हजारों वोल्ट का करंट होने के कारण उसकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
टीआई मेरा मौसा है, सबको देख लूंगा’: सिम्स में कर्मचारियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार
टीआई मेरा मौसा है, सबको देख लूंगा’: सिम्स में कर्मचारियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। सिम्स अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में घुसकर हंगामा करने और कर्मचारियों को धमकाने वाले 22 वर्षीय युवक को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी-बच्चे लगाते रहे आवाज

देव सिंह को टॉवर पर चढ़ता देख उसकी पत्नी, बच्चे और ग्रामीण नीचे से उसे लगातार उतरने के लिए कहते रहे। युवक कभी ऊपर जाता तो कभी कुछ नीचे आता और फिर चढ़ने लगता। लोगों ने उससे टॉवर पर चढ़ने की वजह भी पूछी, लेकिन उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

पुलिस और तहसीलदार ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी गणेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार को भी बुलाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने युवक को शांतिपूर्वक नीचे उतरने के लिए लगातार समझाइश दी। हाईटेंशन लाइन के कारण टीम ने भी पूरी सावधानी बरती।

छह घंटे बाद उतरा नीचे

करीब छह घंटे तक चली समझाइश के बाद युवक आखिरकार टॉवर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गया। उसके सुरक्षित नीचे आते ही पुलिस, परिजन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी गणेश यादव ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। उससे पूछताछ की जा रही है कि आखिर उसने टॉवर पर चढ़ने का कदम क्यों उठाया।

ये खबर भी पढ़ें…
स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, संचालक समेत युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, संचालक समेत युवतियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
दुर्ग/भिलाई। भिलाई के नेहरू नगर स्थित सूर्या मॉल के सेकंड फ्लोर पर संचालित एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेमेतरा में भी सामने आया था ऐसा मामला

करीब सात दिन पहले बेमेतरा के नांदघाट थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हुई थी। वहां पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे देने से इनकार किया तो नाराज पति करीब 125 फीट ऊंचे बीएसएनएल टॉवर पर चढ़ गया था। पुलिस की समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया था। बिलासपुर और कोंडागांव में भी टॉवर पर चढ़ने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।