बिलासपुर। न्यायधानी सहित प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बिलासपुर में शनिवार को दिनभर धूप रहने के बाद दोपहर करीब 12 बजे बौछार पड़ी। इसके बाद शाम को भी बारिश हुई, जो कुछ देर बाद थम गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 13 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं।

12 सितंबर को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भाजपा में अंदरूनी कलह का दावा, दीपक बैज बोले- समय आने पर छत्तीसगढ़ में होगा बड़ा धमाका
भाजपा में अंदरूनी कलह का दावा, दीपक बैज बोले- समय आने पर छत्तीसगढ़ में होगा बड़ा धमाका
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने संभाग स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर भाजपा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बस्तर संभाग के कुछ स्थानों तथा रायपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य रही और इसमें करीब 4 प्रतिशत का अंतर दर्ज किया गया है।

कम दबाव के क्षेत्र का असर

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र में बना कम दबाव का क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। इसके अगले 24 घंटों में दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

इसके अलावा समुद्र तल पर बनी मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, होशंगाबाद, दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होते हुए जगदलपुर, कलिंगपट्टनम और फिर पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। यह समुद्र तल से करीब 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तृत है। इसके प्रभाव से अगले दो दिनों में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
नशे में 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा पति, 6 घंटे तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा
नशे में 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा पति, 6 घंटे तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को शराब के नशे में एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रमुख वर्षा के आंकड़े

बीते 24 घंटों में धनोरा में 14 सेंटीमीटर सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बस्तर में 10 सेंटीमीटर तथा पखांजूर, नानगुर, कोंडागांव और अंतागढ़ में 9-9 सेंटीमीटर बारिश हुई।

माकड़ी, भनपुरी, अंबागढ़ चौकी और कुरा में 8 सेंटीमीटर, जबकि फरसांव, अर्जुन्दा, मोहला, करपावंड, बालोद, चारामा, बास्तानार और गादीरास में 7 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मैरी बंगला देवरी, भानुप्रतापपुर, बारसूर, लोहंडीगुड़ा, खड़गांव, दरभा, कांकेर, जगरगुंडा, केशकाल, छोटेडोंगर, मानपुर और दोरनापाल में 6 सेंटीमीटर बारिश हुई। तोकापाल, मर्दापाल, गुंडरदेही, सुकमा, तोंगपाल, गुरुर, कटेकल्याण, डौंडी, छिंदगढ़, गीदम, राजिम, डौंडीलोहारा, बकावंड, उसूर, बड़े बचेली, मैनपुर और घुमका में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस को नए प्रभारी का इंतजार, इस दिन आएंगे सुखदेव भगत
छत्तीसगढ़ कांग्रेस को नए प्रभारी का इंतजार, इस दिन आएंगे सुखदेव भगत
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को पहली बार प्रदेश के दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे। प्रभारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.