दंतेवाड़ा। बचेली स्थित CISF कैंप में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर होने से प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके सीने में लगी। साथी जवानों ने उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल, बचेली पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक दत्तात्राया बचेली स्थित CISF कैंप में तैनात थे। वे महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले थे। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी बचेली थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की परिस्थितियों और फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई
रायपुर, 10 सितंबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि करीब नौ दिन पहले खैरागढ़ में भी CAF के एक जवान ने थप्पड़ मारने के विवाद के बाद अपने साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने सुरक्षा बलों में हथियारों के सुरक्षित इस्तेमाल और हैंडलिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।