रायपुर। राजधानी रायपुर में करीब एक करोड़ रुपए की जमीन बेचने के बाद मिले पैसों को लेकर हुए विवाद में दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। आरोपी ने जीआई तार से गला घोंटकर वारदात को अंजाम दिया और शव को चादर में लपेटकर टाटा मैजिक वाहन में रख दिया। इसके बाद वह शव को खारुन नदी में फेंकने की तैयारी कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, दामाद हेमराज निषाद का अपने ससुर मोहन निषाद के साथ जमीन बेचने के बाद मिले पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। 4 सितंबर की रात दोनों एक पार्टी में शामिल थे। शराब के नशे में इसी बात को लेकर उनके बीच दोबारा विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हेमराज ने जीआई तार से गला घोंटकर ससुर मोहन निषाद की हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
रायपुर, 8 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े नीतिगत सुधारों और जनकल्याणकारी फैसलों ने राज्य के समग्र विकास...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या के बाद आरोपी ने शव को चादर में लपेटा और उसे टाटा मैजिक वाहन में रख दिया। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने के लिए खारुन नदी की ओर जाने की तैयारी में था।

इसी दौरान धरसीवां थाना क्षेत्र के परसतराई में रायपुर-बिलासपुर रोड पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की नजर संदिग्ध टाटा मैजिक पर पड़ी। पुलिस को देखते ही आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें चादर में लिपटा मोहन निषाद का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के बड़े दामाद हेमराज निषाद की भूमिका सामने आई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामले में आरोपी के चाचा रोहित निषाद सहित अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर 8 सितंबर 2026/ शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.