रायपुर। बस्तर के चित्रकोट स्थित छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रसिद्ध दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट के नाम पर फर्जी (क्लोन) वेबसाइट बनाकर पर्यटकों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पर्यटन मंडल के अधिकृत लोगो, रिसॉर्ट की तस्वीरों और प्रबंधक के पदनाम का इस्तेमाल कर हूबहू वेबसाइट तैयार की। गूगल पर रिसॉर्ट सर्च करने वाले पर्यटक इस फर्जी वेबसाइट पर पहुंच रहे हैं और ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी का शिकार हो रहे हैं।

मामले की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पर्यटन अधिकारी दिनेश जांगड़े की शिकायत के आधार पर पुलिस साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुपारी किलिंग केस: 10 महीने से फरार नागेंद्र राय को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका ठुकराई
सुपारी किलिंग केस: 10 महीने से फरार नागेंद्र राय को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने याचिका ठुकराई
बिलासपुर। 5 सितंबर 2026। बिलासपुर के बहुचर्चित मस्तूरी गोलीकांड और कथित सुपारी किलिंग मामले में फरार आरोपी एवं कांग्रेस नेता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गूगल सर्च में दिख रही फर्जी वेबसाइट

पर्यटन मंडल के अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। विभाग को कई ऐसे पर्यटकों ने शिकायत की, जिन्होंने गूगल पर दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट की जानकारी तलाशने के दौरान फर्जी वेबसाइट के जरिए बुकिंग कराई और रकम गंवा दी।

पर्यटन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट tourism.cg.gov.in है, जबकि ठगों ने दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट के नाम से एक अलग फर्जी डोमेन तैयार किया है। इस वेबसाइट पर पर्यटन मंडल के अधिकृत लोगो के साथ रिसॉर्ट के फोटो और अन्य जानकारी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पहली नजर में वेबसाइट असली प्रतीत होती है।

बुकिंग के नाम पर सीधे खातों में करा रहे रकम ट्रांसफर

फर्जी वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने पर ठग पर्यटकों को वॉट्सऐप के जरिए रिसॉर्ट बुकिंग की जानकारी देते थे। इसके बाद एडवांस बुकिंग के नाम पर बताए गए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। ठगी का शिकार होने के बाद पर्यटकों ने पर्यटन मंडल से शिकायत की।

ये खबर भी पढ़ें…
आरक्षक की नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 30 लाख की ठगी, बर्खास्त CRPF जवान समेत दो गिरफ्तार
आरक्षक की नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 30 लाख की ठगी, बर्खास्त CRPF जवान समेत दो गिरफ्तार
फरसगांव। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 15 बेरोजगार युवाओं से 25 से 30 लाख...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को शिकायत के साथ फर्जी वेबसाइट के स्क्रीनशॉट और पीड़ितों द्वारा किए गए ऑनलाइन भुगतान के साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं।

मोबाइल नंबर और बैंक खातों से ठगों तक पहुंचने की कोशिश

एसीपी सिविल लाइंस रायपुर रमाकांत साहू ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस पीड़ितों से संपर्क कर ठगी की रकम और लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। फर्जी वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल और वॉट्सऐप नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी भी जांच कराई जा रही है।

पर्यटन उद्योग और सरकारी छवि पर भी असर

पर्यटन मंडल के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी से पर्यटकों को आर्थिक नुकसान के साथ राज्य के पर्यटन उद्योग और सरकारी छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे साइबर ठगों का संगठित गिरोह हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितने पर्यटकों को अपना शिकार बनाया और कितनी रकम की ठगी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
बेटी से एकतरफा प्यार में पागल था आरोपी, मां ने रोका तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
बेटी से एकतरफा प्यार में पागल था आरोपी, मां ने रोका तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या
जशपुर। आस्ता थाना क्षेत्र के हरी गांव में 55 वर्षीय धनमनी बाई की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.