बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत और अधिक सक्रिय बनाने के लिए कोटा, मस्तूरी और बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद युवा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने की अपेक्षा की गई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा और भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से ये नियुक्तियां की गई हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने संगठन को सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंडलवार दायित्व सौंपे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर एयरपोर्ट को मिल सकती है नई उड़ान, फ्लाई-91 खरीदेगी 40 एटीआर विमान
बिलासपुर एयरपोर्ट को मिल सकती है नई उड़ान, फ्लाई-91 खरीदेगी 40 एटीआर विमान
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र के हवाई यात्रियों के लिए राहत और चिंता दोनों से जुड़ी खबर सामने आई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटा विधानसभा के करगीकला मंडल में सूरज साहू को प्रभारी और देवकीनंदन साहू को सहप्रभारी बनाया गया है। बेलगहना में अमन अग्रहरी एवं संजय यादव, कोटा में ज्ञानेन्द्र कश्यप एवं हर्ष पटेल तथा रतनपुर में टीका साहू एवं यशा गोरहा को क्रमश: प्रभारी और सहप्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

मस्तूरी विधानसभा के सीपत मंडल में तुषार चंद्राकर एवं निलेश पाण्डेय, जयरामनगर में सागर वर्मा एवं महेंद्र पाटनवार, देवरीखुर्द में भास्कर पटेल एवं उदित सिंह तथा मस्तूरी मंडल में जयशंकर साहू एवं अवधेश प्रसाद को दायित्व सौंपा गया है। मल्हार मंडल में नरेंद्र नायक, दिनेश तिवारी और खिलावन श्रीवास को जिम्मेदारी दी गई है। सोनलोहर्सी मंडल में अंकित मिश्रा एवं आशीष अवस्थी को प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।

बेलतरा विधानसभा में बेलतरा उत्तर मंडल की जिम्मेदारी बृजेश शर्मा एवं अभिषेक साव, पश्चिम मंडल की अंकुर सिंह एवं प्रवीण सोनकर, दक्षिण मंडल की अनीश धीवर एवं रितेश कलवानी तथा पूर्व मंडल की ललित यादव एवं विवेक यादव को सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
न्यायधानी में मौसम का मिजाज बदला, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा
न्यायधानी में मौसम का मिजाज बदला, हल्की बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है, लेकिन मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाजपा जिला ग्रामीण के मीडिया प्रभारी अनमोल झा ने कहा कि मंडल स्तर पर नई जिम्मेदारियां मिलने से युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने में इन नियुक्तियों से मदद मिलेगी।