श्रीनगर। भगवान शिव की पवित्र छड़ी ‘छड़ी मुबारक’ के शनिवार को पहलगाम रवाना होने के साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा से जुड़े प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई। दशनामी अखाड़ा भवन से पवित्र छड़ी को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहलगाम ले जाया गया।

दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा के लिए रवाना होने से पहले शनिवार तड़के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘छड़ी मुबारक’ के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में साधुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान शिव की आराधना कर यात्रा के सफल समापन की कामना की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Sai Participates in Kanwar Yatra During Holy Month of Shravan
Chief Minister Sai Participates in Kanwar Yatra During Holy Month of Shravan
Raipur, August 23, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai participated in the Kanwar Yatra organised at the Maruti Mangalam premises...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि खराब मौसम और यात्रा मार्ग को नुकसान पहुंचने के कारण इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को नौ अगस्त को स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, यात्रा से जुड़े पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं।

महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया कि 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर ‘छड़ी मुबारक’ को अमरनाथ गुफा ले जाकर विशेष पूजन और दर्शन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पवित्र छड़ी शनिवार और रविवार को पहलगाम में रहेगी। इसके बाद 24 अगस्त को चंदनवाड़ी, 25 अगस्त को शेषनाग और 26 व 27 अगस्त को पंचतरणी में विश्राम करेगी।

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा की शुरुआत तीन जुलाई को हुई थी और अब तक 4.80 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। धार्मिक परंपरा के अनुसार यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर होगा। छड़ी मुबारक के अमरनाथ गुफा पहुंचने के साथ यात्रा के अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
सावन के आखिरी सोमवार पर एकादशी का संयोग, जानें कैसे करें शिव-विष्णु की पूजा
सावन के आखिरी सोमवार पर एकादशी का संयोग, जानें कैसे करें शिव-विष्णु की पूजा
रायपुर। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस साल सावन का चौथा और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.