बिलासपुर। गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर और यलहंका (बेंगलुरु) के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने अब नियमित करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की बढ़ती सुविधा और मांग को देखते हुए 26 अगस्त 2026 से बिलासपुर–यलहंका साप्ताहिक ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू होगा।

अब ट्रेन संख्या 18261 बिलासपुर–यलहंका साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 18262 यलहंका–बिलासपुर साप्ताहिक ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को यलहंका से चलेगी। इससे छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को नियमित रेल सुविधा मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
रायपुर, 23 अगस्त 2026/ श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित 'अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हर बुधवार बिलासपुर से चलेगी ट्रेन

ट्रेन संख्या 18261 बिलासपुर–यलहंका 26 अगस्त से प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी। ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, बल्लारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, विकाराबाद, रायचूर, गुंटकल, अनंतपुर, धर्मवरम और हिंदूपुर सहित प्रमुख स्टेशनों से होते हुए शाम 7 बजे यलहंका पहुंचेगी।

गुरुवार को यलहंका से बिलासपुर के लिए रवाना होगी

ट्रेन संख्या 18262 यलहंका–बिलासपुर 27 अगस्त से प्रत्येक गुरुवार रात 9:30 बजे यलहंका से रवाना होगी। यह ट्रेन हिंदूपुर, धर्मवरम, अनंतपुर, गुंटकल, रायचूर, सिकंदराबाद, काजीपेट, बल्लारशाह, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर होते हुए अगले दिन सुबह 3:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर समय

बिलासपुर से यलहंका जाने वाली ट्रेन के प्रमुख ठहरावों में भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, बल्लारशाह, काजीपेट, सिकंदराबाद, रायचूर, गुंटकल, अनंतपुर और धर्मवरम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Photographs Rekindle Chief Minister Vishnu Deo Sai’s Old Memories at ‘Drishya Samvad 2026’
Photographs Rekindle Chief Minister Vishnu Deo Sai’s Old Memories at ‘Drishya Samvad 2026’
Raipur, August 23, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai attended the closing ceremony of the five-day photojournalism festival ‘Drishya Samvad...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वापसी में यलहंका से बिलासपुर आने वाली ट्रेन भी इन्हीं प्रमुख मार्गों से होकर संचालित होगी। रेलवे के इस फैसले से बिलासपुर समेत छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बेंगलुरु और दक्षिण भारत की यात्रा के लिए नियमित रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

यात्रियों को बड़ी राहत

स्पेशल ट्रेन के नियमित होने से नौकरी, शिक्षा, कारोबार और अन्य कार्यों के लिए बेंगलुरु आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। सप्ताह में एक दिन नियमित संचालन से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने में भी आसानी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Launches Young Author Karuna Sagar Panda’s Novel ‘Kohra’
Chief Minister Launches Young Author Karuna Sagar Panda’s Novel ‘Kohra’
Raipur, August 23, 2026/Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai launched young author Shri Karuna Sagar Panda’s novel ‘Kohra’ at the...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.