जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने पहले मजदूरों की पहचान पूछी और नाम जानने के बाद हिंदू मजदूरों को अलग कर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, यह आतंकी हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम इलाके में हुआ। मृतकों की पहचान दीपक रात्रे (24 वर्ष) और भूपेंद्र (28 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे और रोजगार के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
सिंगापुर प्रवास का पहला दिन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। हमलावरों की तलाश जारी है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय है तथा दोषियों को जल्द से जल्द कानून के दायरे में लाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची जारी, दिनेश आर्य और रुक्मिणी मल्लिक को टिकट
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP की पहली सूची जारी, दिनेश आर्य और रुक्मिणी मल्लिक को टिकट
नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.