सूरजपुर। जिले के चांदनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार (31 जुलाई) को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 20 वर्षीय एक युवती थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई। युवती अपने प्रेमी को तलाशने और उससे शादी कराने की मांग पर अड़ी हुई थी।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 3-4 वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। उसका आरोप है कि युवक कई महीने पहले उसे छोड़कर चला गया और तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। उसने यह भी कहा कि युवक का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है, जिससे वह उससे संपर्क नहीं कर पा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
नई बिजली दरें लागू, इस महीने जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
नई बिजली दरें लागू, इस महीने जेब पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
बिलासपुर। भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोगों ने इस बार एसी, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेमी के लापता होने से नाराज युवती ने पुलिस से युवक को थाने बुलाकर दोनों की शादी कराने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर वह थाना परिसर में लगे रेडियो टावर पर चढ़ गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग थाना परिसर के बाहर एकत्र हो गए।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम ने करीब 4 से 5 घंटे तक लगातार समझाइश और काउंसलिंग की। काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतार लिया गया। पुलिस का कहना है कि युवती पूरी तरह सुरक्षित है और मामले की जांच के साथ युवक की तलाश भी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
कांग्रेस में अनुशासन का डंडा, बिना अनुमति कार्यक्रम करने वालों पर होगी कार्रवाई
कांग्रेस में अनुशासन का डंडा, बिना अनुमति कार्यक्रम करने वालों पर होगी कार्रवाई
बिलासपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस संगठन ने पार्टी में अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.