बिलासपुर, 24 जुलाई 2026/उपभोक्ताओं को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब उपभोक्ताओं को नए विद्युत कनेक्शन के लिए बिजली कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। वे घर बैठे ही कंपनी की वेबसाइट, मोर बिजली मोबाइल ऐप अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

1 अप्रैल 2026 से लागू इस व्यवस्था के तहत नए विद्युत कनेक्शन के सभी आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार त्वरित तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें। कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्थ ने बताया कि बिजली कंपनी उपभोक्ता सेवाओं में लगातार डिजिटल तकनीक का विस्तार कर रही है। ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था से न केवल समय और श्रम की बचत होगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुगम बनेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से नए बिजली कनेक्शन के लिए डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जो उपभोक्ता स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए वितरण केंद्र, जोन एवं उपसंभाग कार्यालयों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। यहां पदस्थ अधिकारी एवं अभियंता आवेदक के मोबाइल नंबर के माध्यम से आवेदन ऑनलाइन पंजीकृत करेंगे, ताकि कोई भी उपभोक्ता इस सुविधा से वंचित न रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
31 अगस्त तक भरें 9वीं-12वीं के परीक्षा फॉर्म, देरी पर स्कूलों से लगेगा 1000 रुपए प्रतिदिन जुर्माना
31 अगस्त तक भरें 9वीं-12वीं के परीक्षा फॉर्म, देरी पर स्कूलों से लगेगा 1000 रुपए प्रतिदिन जुर्माना
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित विद्यार्थियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की यह पहल डिजिटल गवर्नेंस, ई-सेवाओं के विस्तार और उपभोक्ता-केंद्रित कार्यसंस्कृति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिकों को तेज, सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा सुशासन की अवधारणा को भी और अधिक मजबूती मिलेगी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
राशिफल 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
राशिफल 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
मेष आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.