रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश, नामांकन और बोर्ड परीक्षा आवेदन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंडल ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

जारी गाइडलाइन के अनुसार, 31 अगस्त 2026 तक विद्यार्थियों की प्रवेश सूची के साथ नामांकन एवं परीक्षा आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरना अनिवार्य होगा। इसके बाद 30 सितंबर 2026 तक परीक्षा आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
अब नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन
अब नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन
बिलासपुर, 24 जुलाई 2026/उपभोक्ताओं को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंडल ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पोर्टल लॉक होने से पहले सभी विद्यार्थियों की प्रविष्टियों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। यदि त्रुटि के कारण पोर्टल दोबारा खोलने की आवश्यकता पड़ती है तो संबंधित संस्था से प्रति दिन 1000 रुपए विलंब शुल्क वसूला जाएगा। यह राशि किसी भी परिस्थिति में विद्यार्थियों से नहीं ली जाएगी, बल्कि इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की होगी।

गलत जानकारी की जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की

माशिमं ने कहा है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन प्रविष्टि करते समय नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो सहित सभी जानकारी सही और प्रमाणित दस्तावेजों के आधार पर दर्ज की जाए। यदि किसी छात्र की जानकारी गलत पाई जाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख की होगी। इसलिए स्कूलों को डेटा एंट्री के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
राशिफल 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
राशिफल 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
मेष आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.