रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 4 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन के कैबिनेट हॉल में आयोजित होगी। आगामी विधानसभा मानसून सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर मुहर लग सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में 6 माह बाद भी कार्रवाई नहीं, विभाग की भूमिका पर उठे सवाल; स्टे हटाने में सुस्ती
फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में 6 माह बाद भी कार्रवाई नहीं, विभाग की भूमिका पर उठे सवाल; स्टे हटाने में सुस्ती
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में फर्जी जाति प्रमाण पत्र से जुड़े एक मामले में कार्रवाई की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में सबसे पहले विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही सदन में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न संशोधन विधेयकों के प्रारूप और चालू वित्तीय वर्ष के अनुपूरक बजट के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी जा सकती है।

धान खरीदी और ट्रांसफर पॉलिसी पर रहेगा फोकस

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर निजी कंपनियों को सौंपे जाएंगे 11 हवाई अड्डे
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर निजी कंपनियों को सौंपे जाएंगे 11 हवाई अड्डे
नई दिल्ली। देश के 11 प्रमुख हवाई अड्डों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत निजी कंपनियों को सौंपने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैबिनेट बैठक में प्रदेश की धान उपार्जन नीति और लंबे समय से प्रतीक्षित नई स्थानांतरण (ट्रांसफर) नीति पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। यदि सहमति बनती है तो इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

बारिश और खरीफ सीजन की होगी समीक्षा

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! ढाई साल बाद स्थायी कोषाध्यक्ष, PCC से हटेंगे 35 पद
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव! ढाई साल बाद स्थायी कोषाध्यक्ष, PCC से हटेंगे 35 पद
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में लंबे समय से खाली पड़े महत्वपूर्ण संगठनात्मक पदों को लेकर अब तस्वीर साफ होने लगी है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदेश में सक्रिय मानसून को देखते हुए बैठक में बारिश की स्थिति, खरीफ सीजन के लिए खाद और बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था तथा किसानों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा भी की जाएगी। सरकार कृषि कार्यों को प्रभावित होने से बचाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर सकती है।

किसानों, कर्मचारियों और उद्योगों के हित में फैसलों की उम्मीद

ये खबर भी पढ़ें…
CG के अधिकारियों-कर्मचारियों के काम की खबर : ई-ऑफिस में चली फाइल अब आसानी से नहीं होगी रोलबैक! सरकार ने कसे नियम
CG के अधिकारियों-कर्मचारियों के काम की खबर : ई-ऑफिस में चली फाइल अब आसानी से नहीं होगी रोलबैक! सरकार ने कसे नियम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी कामकाज को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही राज्य सरकार ने अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बैठक में किसानों, श्रमिकों, सरकारी कर्मचारियों और उद्योग जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा। सरकार विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा कर जनहित से जुड़े निर्णय ले सकती है।

विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले होने वाली इस कैबिनेट बैठक पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों ही वर्गों की नजरें टिकी हैं। कई महत्वपूर्ण निर्णयों के कारण यह बैठक राज्य सरकार के लिए काफी अहम मानी जा रही है।