रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने देशभर में अपने संगठनात्मक चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों में नई संगठनात्मक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाने के साथ कॉलेज, विश्वविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
रायपुर, 09 अक्टूबर 2026/ नीति आयोग, भारत सरकार के विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय (DMEO) की महानिदेशक सुश्री निधि छिब्बर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनएसयूआई के मुताबिक, संगठन का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें संगठन में नेतृत्व का अवसर देना है। चुनाव जीतने वाले छात्र ही आगे चलकर संगठन के आधिकारिक प्रतिनिधि बनेंगे और प्रदेश स्तर तक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल सकेंगे।

 

दो चरणों में पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

 

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान : रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
सेवा संकल्प अभियान : रजिस्ट्री हुई और तुरंत हो गया नामांतरण, अजीत राम साहू को नहीं लगाने पड़े तहसील के चक्कर
रायपुर, 09 अक्टूबर 2026/ जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने और लंबे इंतजार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनएसयूआई ने चुनाव प्रक्रिया को दो चरणों में आयोजित करने का फैसला किया है। पहले चरण में सभी राज्यों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर अध्यक्षों का चुनाव होगा।

 

दूसरे चरण में चुने गए कॉलेज और विश्वविद्यालय अध्यक्ष जिला अध्यक्ष, जिला समिति, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव में भाग लेंगे। प्रत्येक राज्य के लिए मतदान की तारीखें संबंधित मुख्य चुनाव प्राधिकरण (CEA) द्वारा चरणबद्ध तरीके से घोषित की जाएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने रायपुर नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की
रायपुर. 9 अक्टूबर 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज रायपुर नगर निगम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

तीन सिद्धांतों पर होगा चुनाव

 

राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संगठनात्मक चुनाव के लिए तीन प्रमुख सिद्धांत तय किए हैं—

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर सरकार से जवाब तलब
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर सरकार से जवाब तलब
याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि भर्ती विज्ञापन में दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण का उचित लाभ देने की व्यवस्था नहीं की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

– चुनाव सभी छात्रों के लिए खुले होंगे।

– सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया सरल एवं सुलभ होगी।

– पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

 

सदस्यता के लिए तय किए गए नियम

 

एनएसयूआई की सदस्यता लेने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य होगा। साथ ही उसे भारत के संविधान में आस्था रखने वाला और किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज, विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान का नियमित छात्र होना आवश्यक है।

 

सदस्यता के लिए आयु सीमा 16 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन के साथ कॉलेज का पहचान पत्र (आईडी कार्ड) और आधार कार्ड जमा करना अनिवार्य होगा। संगठन ने तीन वर्षों के लिए सदस्यता शुल्क 45 रुपये निर्धारित किया है।

 

छात्रों को मिलेगा नेतृत्व का अवसर

 

एनएसयूआई का मानना है कि नई चुनाव प्रणाली से संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा। साथ ही छात्रों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा, जिससे नए छात्र नेताओं को उभरने का मंच भी प्राप्त होगा।