धमतरी। दो पत्नियों को एक साथ अपने साथ रखने की जिद एक व्यक्ति को 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर तक ले गई। धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेंड्रा में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति की दो शादियां हो चुकी हैं, लेकिन दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती हैं। वह दोनों को एक साथ अपने साथ रखने की मांग कर रहा था। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक समझाइश दी, लेकिन वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

स्थिति गंभीर होती देख पुलिस ने दोनों पत्नियों को मौके पर बुलाया। दोनों के समझाने और शांतिपूर्वक बातचीत करने के बाद व्यक्ति टावर से नीचे उतर आया। उसके सुरक्षित नीचे आते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर भखारा थाने पहुंचाया, जहां उससे पूछताछ की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
“I Have No Sister of My Own-Today, Madhuri Ji Filled That Void”: Chief Minister Vishnu Deo Sai Turns Emotional After Rakhi Ceremony
“I Have No Sister of My Own-Today, Madhuri Ji Filled That Void”: Chief Minister Vishnu Deo Sai Turns Emotional After Rakhi Ceremony
Raipur, August 25, 2026/Ahead of Raksha Bandhan, a deeply emotional moment reflecting sibling affection and respect for martyrdom unfolded at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है, जब वही व्यक्ति इसी तरह हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके इस कदम के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।