नई दिल्ली। एजेंसी। केंद्र सरकार रायपुर, भुवनेश्वर, वाराणसी और तिरुपति समेत देश के 11 हवाई अड्डों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी कर रही है। प्रस्ताव के तहत इन हवाई अड्डों को पांच समूहों में बांटकर 50 साल की लीज पर दिया जाएगा। प्रत्येक समूह के सभी हवाई अड्डों का संचालन एक ही निजी कंपनी को सौंपे जाने का प्रस्ताव है।

नागर विमानन मंत्रालय ने निजी भागीदारों की नियुक्ति के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया है। आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक, सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) ने चार अगस्त को हुई बैठक में प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीपीपीएसी ने केंद्रीय क्षेत्र की पीपीपी परियोजनाओं का मूल्यांकन किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन में बिजली खपत बढ़ाने पर जोर, घरेलू उपभोक्ताओं को 50 पैसे प्रति यूनिट तक छूट देने की तैयारी
दिन में बिजली खपत बढ़ाने पर जोर, घरेलू उपभोक्ताओं को 50 पैसे प्रति यूनिट तक छूट देने की तैयारी
रायपुर। प्रदेश के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बिजली बिल में राहत मिल सकती है। छत्तीसगढ़ पावर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पांच समूहों में बांटे गए हवाई अड्डे

प्रस्ताव के तहत पांच बड़े हवाई अड्डों को छह छोटे हवाई अड्डों के साथ समूह बनाया गया है। अमृतसर और कांगड़ा-गग्गल को एक समूह में रखा गया है। वाराणसी, गया और कुशीनगर दूसरे समूह में होंगे। भुवनेश्वर और हुबली तीसरे समूह में, जबकि रायपुर और औरंगाबाद को चौथे समूह में रखा गया है। पांचवें समूह में तिरुचिरापल्ली और तिरुपति हवाई अड्डे शामिल होंगे।

सरकार इससे पहले 2018-19 में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के छह हवाई अड्डों को पीपीपी मॉडल के तहत निजी कंपनियों को सौंप चुकी है। अब प्रस्तावित समूह व्यवस्था के जरिए छोटे हवाई अड्डों को बड़े और व्यस्त हवाई अड्डों के साथ जोड़कर निजी संचालन को आकर्षक बनाने की कोशिश की जा रही है।

कर्मचारियों के लिए भी प्रस्तावित व्यवस्था

हवाई अड्डों के निजी संचालन में जाने के बाद एएआई के मौजूदा कर्मचारियों को लेकर भी मंत्रालय ने विशेष व्यवस्था प्रस्तावित की है। इसके तहत शुरुआती एक साल तक निजी संचालक और एएआई के बीच संयुक्त प्रबंधन व्यवस्था रखी जाएगी। इसके बाद निजी संचालक को तीन साल तक एएआई के 60 प्रतिशत कर्मचारियों को बनाए रखना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की जमानत खारिज
कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की जमानत खारिज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दस्तावेज में कहा गया है कि पिछले अनुभवों के आधार पर इस तरह की व्यवस्था एएआई कर्मचारियों के लिए स्वीकार्य रही है। सरकार का उद्देश्य निजी भागीदारी के जरिए हवाई अड्डों के संचालन और प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना है।