पटना। बिहार में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच विवादित टिप्पणी करना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक और आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को भारी पड़ गया। अभ्यर्थियों के लिए कथित तौर पर ‘हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार’ कहावत कहे जाने के कुछ ही घंटों बाद सरकार ने उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया। बताया गया कि विवादित बयान के करीब चार घंटे के भीतर ही कार्रवाई की गई।

मंगलवार को प्रस्तावित TRE-4 आंदोलन से एक दिन पहले BPSC की ओर से परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इसी दौरान अनौपचारिक बातचीत में एक सवाल के जवाब में परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर उक्त कहावत का इस्तेमाल किया। उनका यह बयान कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और अभ्यर्थियों में आक्रोश फैल गया।

ये खबर भी पढ़ें…
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
दिन की ED रिमांड खत्म, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रायपुर। DMF और CGPSC घोटाले से जुड़े मामलों में गिरफ्तार दो आरोपियों की पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाद बढ़ने के बाद शाम करीब 5 बजे राजेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बयान पर खेद जताया। हालांकि, अभ्यर्थियों के लगातार विरोध और आक्रोश को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BPSC परीक्षा नियंत्रक को निलंबित करने का निर्देश दे दिया।

एकल परीक्षा और निगेटिव मार्किंग का विरोध

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी TRE-4 परीक्षा को लेकर अपनी विभिन्न मांगों पर अब भी अड़े हुए हैं। अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में एकल परीक्षा आयोजित करना और निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था हटाना शामिल है। विवादित टिप्पणी के बाद आंदोलन को लेकर माहौल और गरमा गया है।

जेपीएससी परीक्षा में गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

इधर, झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, झारखंड सरकार समेत अन्य पक्षों को नोटिस जारी किया है। याचिका में मामले की स्वतंत्र और समयबद्ध सीबीआई जांच की मांग की गई है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की पीठ ने फिलहाल परीक्षा रद्द करने की मांग पर कोई आदेश जारी नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
थमा मानसून, निकली धूप; अगले 48 घंटे में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार
बिलासपुर। लंबे समय तक सक्रिय रहे मानसून के बाद अब बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है। न्यायधानी बिलासपुर और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.