अंबिकापुर। झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता डोमिनिक सैमसंग और उनके साथियों पर हुई फायरिंग के मामले में फरार चार आरोपियों को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड ले जाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 1 बजे जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में कुछ युवकों ने घुसकर JMM नेता डोमिनिक सैमसंग और उनके साथियों पर करीब 11 राउंड फायरिंग की थी। गोलीबारी में डोमिनिक सैमसंग समेत रिजवान, कृष्णा चौधरी और दिलशाद घायल हुए। सभी का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्नी के चरित्र पर शक में उजड़ा परिवार, पति ने पत्नी और दो मासूमों की हत्या की
पत्नी के चरित्र पर शक में उजड़ा परिवार, पति ने पत्नी और दो मासूमों की हत्या की
रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। माना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फायरिंग के बाद कार से भागे आरोपी

घटना के बाद आरोपी कार से फरार हो गए थे। झारखंड पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया और ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ पुलिस को भी अलर्ट किया गया। सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच तेज कर दी गई।

इसी दौरान अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूछताछ में उनके जमशेदपुर फायरिंग मामले से जुड़े होने की जानकारी सामने आई।

अंबिकापुर पुलिस ने झारखंड पुलिस को दी सूचना

चारों संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद अंबिकापुर पुलिस ने झारखंड पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद झारखंड पुलिस की टीम अंबिकापुर पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर ले जाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में खूनी खेल: दो गुटों में जमकर मारपीट, चाकू लगने से युवक की मौत
बिलासपुर में खूनी खेल: दो गुटों में जमकर मारपीट, चाकू लगने से युवक की मौत
बिलासपुर। रविवार रात शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस अब आरोपियों से फायरिंग की वजह, हथियारों और घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।