बिलासपुर। रविवार रात शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इसी दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्टी के मैट्रिक्स चौक निवासी ओम दिवाकर और सुनील निर्मलकर उर्फ कल्लू टाइगर आसपास रहते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात ओम दिवाकर अपने साथियों के साथ घर के पास मैट्रिक्स चौक पर खड़ा था। इसी दौरान सुनील उर्फ कल्लू टाइगर भी अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में दो नेताओं का वॉट्सऐप हैक: सांसद फूलो देवी नेताम से 65 हजार, विधायक मरकाम के नाम पर 76 हजार मांगे
छत्तीसगढ़ में दो नेताओं का वॉट्सऐप हैक: सांसद फूलो देवी नेताम से 65 हजार, विधायक मरकाम के नाम पर 76 हजार मांगे
रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर ठगों ने राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम और पाली-तानाखार विधायक व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों गुट एक-दूसरे पर हाथ-मुक्कों तथा लाठी-डंडों से हमला करने लगे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से वार कर दिया।

चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस विवाद के कारणों और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
पत्नी के चरित्र पर शक में उजड़ा परिवार, पति ने पत्नी और दो मासूमों की हत्या की
पत्नी के चरित्र पर शक में उजड़ा परिवार, पति ने पत्नी और दो मासूमों की हत्या की
रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। माना...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.