रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सोमवार, 28 सितंबर को रायपुर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दोपहर 2 बजे पैदल मार्च निकाला जाएगा।

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस SIR और अपने द्वारा उठाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विरोध दर्ज कराएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
काले कपड़े पहनकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग
काले कपड़े पहनकर सड़क पर उतरी कांग्रेस, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग
रायपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रदर्शन से पहले सुखदेव भगत राजीव भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे पैदल मार्च में शामिल होंगे। शाम 4 बजे भी कांग्रेस कार्यालय में विभिन्न बैठकों का कार्यक्रम है।

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के निवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई थी। बैठक में विधानसभा के मुद्दों, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ SIR के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन की रणनीति पर भी मंथन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
भूपेश बघेल की पाटन सीट पर जारी रहेगा चुनाव विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में दखल से किया इनकार
भूपेश बघेल की पाटन सीट पर जारी रहेगा चुनाव विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में दखल से किया इनकार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक भूपेश बघेल की 2023 विधानसभा चुनाव में जीत को चुनौती देने वाली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.