बिलासपुर. सरकारी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने शैक्षणिक सत्र की तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और संयुक्त संचालकों (जेडी) को विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग ने पहली बार शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही दोनों प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया है। इससे सभी स्कूलों को निर्धारित समय के भीतर पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित करनी होंगी। विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से पूरे प्रदेश में मूल्यांकन प्रक्रिया और शिक्षा की गुणवत्ता में एकरूपता सुनिश्चित होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
श्रीमंत बोले- 67 मेडल दिलाए, नौकरी नहीं मिली तो नीलाम करूंगा: एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर का दर्द; मां ने मंगलसूत्र गिरवी रखकर उठाया खेल का खर्च
भोपाल। देश के लिए 67 मेडल जीत चुके एशिया नंबर-1 पैरा आर्म रेसलर श्रीमंत आज अपनी उपलब्धियों के बावजूद नौकरी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीपीआई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार तिमाही परीक्षाएं 21 से 30 सितंबर तक आयोजित होंगी, जबकि अर्धवार्षिक परीक्षाएं 1 दिसंबर से 11 जनवरी के बीच संपन्न कराई जाएंगी। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कक्षाओं के लिए परीक्षा समय भी निर्धारित किया गया है। कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा कक्षा 9 से 12 तक की परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

नकल रोकने के लिए जिला परीक्षा समिति का गठन

ये खबर भी पढ़ें…
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
एयरपोर्ट पर पिस्टल से चली गोली, 2 कर्मचारी घायल
वाराणसी। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिस्टल की जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परीक्षाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और गोपनीय तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक जिले में जिला परीक्षा समिति का गठन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि सहायक संचालक (प्रशासन) सदस्य सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे। समिति में दो वरिष्ठ प्राचार्य, डीईओ द्वारा नामांकित एक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक तथा प्रधानपाठक को भी सदस्य बनाया गया है।