मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक और दो युवतियों की मौत हो गई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ईमली गोलाई के पास बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरी युवती की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम नगोई निवासी भवन सिंह (24), प्रमिला (18) और बरबसपुर निवासी भूमिका (18) अस्पताल में उपचार कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सिटी कोतवाली क्षेत्र के ईमली गोलाई के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

ये खबर भी पढ़ें…
रायपुर में 5 मौतों के मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुदकुशी करने वाला पिता ही निकला जिम्मेदार
रायपुर में 5 मौतों के मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुदकुशी करने वाला पिता ही निकला जिम्मेदार
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में करीब चार महीने बाद जांच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि भवन सिंह और प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भूमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पटना के पास रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
सीए परीक्षा के बीच अटल विवि ने घोषित की बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा, विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर
सीए परीक्षा के बीच अटल विवि ने घोषित की बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा, विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर
बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। विश्वविद्यालय ने बीकॉम द्वितीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.