छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के नए उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकीय व गैर शिक्षकीय पदों पर प्रदेश भर में भर्ती प्रक्रिया चालू है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में खुले 13 नए आत्मानंद स्कूल में रिक्त 419 पदों के लिए 12,000 से अधिक आवेदन मिले हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो अब इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी। जिसके बाद साक्षात्कार के माध्यम से अंतिम चयन प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 

ये खबर भी पढ़ें…
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
रायपुर,03 अक्टूबर 2026/जब सरकार की कल्याणकारी योजनाएं सही समय पर ज़रूरतमंदों तक पहुँचती हैं, तो वे केवल आर्थिक सहायता नहीं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जाने किस पद के लिए कितनी है सैलरी

व्याख्याता के लिए 38,100 रुपये, शिक्षक 35,400 रुपये, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला को 35,400 रुपये, प्रधान पाठक मिडिल स्कूल को 38,100 रुपये, सहायक शिक्षक 25,300 रुपये, व्यायाम शिक्षक 35,400 रुपये, कम्प्यूटर शिक्षक 35,400 रुपये, ग्रंथपाल को 22,400 रुपये, प्रयोगशाला सहायक और सहायक ग्रेड-2 को 25,300 रुपये, सहायक ग्रेड-3 के लिए 19,500 रुपये का मानदेय मिलेगा।

इन स्कूलों में होनी है भर्ती

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सारागांव, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मोवा, रायपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय लालपुर, रायपुर, पी. जी. उमाठे शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय शांति नगर, रायपुर, निवेदिता शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गुरूनानक चैक रायपुर, विकासखंड आरंग एवं हरिहर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय गोवरा – नवापारा, विकासखंड अभनपुर, माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय मंदिर हसौद, विकासखंड आरंग और विद्यालय समोदा, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय सरोना रायपुर, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय तिलक नगर गुढ़ियारी रायपुर, आडवानी आर्लिकन शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय वीरगांव में भर्ती होनी है।