बिलासपुर/-

एसईसीएल के रायगढ़ एरिया के महाप्रबंधक निलेन्दु कुमार सिंह का चयन लोक सेवा उद्यम चयन बोर्ड द्वारा ईसीएल के निदेशक तकनीकी के लिए किया गया है। इस हेतु आज साक्षात्कार आयोजत था जिसमें कोलइण्डिया के अनुषंगी कम्पनियों से 6 तथा एनटीपीसी लिमिटेड से 1 अधिकारी शार्ट लिस्ट किए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़, एआई तकनीक से विरासत और पर्यटन का अभिनव अनुभव
टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़, एआई तकनीक से विरासत और पर्यटन का अभिनव अनुभव
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निलेन्दु कुमार सिंह ने बी-टेक (माईनिंग) की उपाधि वर्ष 1989 में इण्डियन स्कूल आफ माईन्स, धनबाद से प्राप्त की है, उन्होंने वर्ष 1994 में फर्स्ट क्लास काम्पिटेंसी परीक्षा उत्तीर्ण किया है। वे पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से एसईसीएल के रायगढ़ क्षेत्र में एरिया जनरल मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं, इस क्षेत्र में कम्पनी की 5 ओपनकास्ट माईन हैं। 

इसके पूर्व श्री सिंह कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक रहे थे तथा एसईसीएल में उनका दीर्घ कार्यअनुभव है जिसमें सबएरिया मैनेजर गेवरा, स्टाफ आफिसर गेवरा प्रोजेक्ट आदि पद पर शामिल हैं। 54 वर्षीय श्री सिंह मूलतः बिहार से ताल्लुक रखते हैं।  लोक सेवा उद्यम चयन बोर्ड द्वारा श्री निलेन्दु कुमार सिंह को ईसीएल के निदेशक तकनीकी के लिए अनुशंसा किये जाने पर एसईसीएल की सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक मण्डल व अधिकारियों/कर्मचारियों ने बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Visual Impairment No Barrier as Jaymanti’s Dreams Get Digital Wings
Visual Impairment No Barrier as Jaymanti’s Dreams Get Digital Wings
Raipur, August 17, 2026/Jaymanti Khes, a 100 per cent visually impaired student from Goriya village in Kunkuri development block of...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.