रायपुर में 16, 18 और 20 अक्टूबर को भारत-जिम्बाब्वे महिला टीमें आमने-सामने होंगी। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। तीनों मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे। BCCI ने भी रायपुर को T20 सीरीज की मेजबानी दी है।

सीरीज को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, स्वास्थ्य, बिजली, मोबाइल नेटवर्क और दर्शकों की सुविधाओं से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की गई। मैचों के सफल संचालन के लिए रायपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में लोकल सपोर्ट कमेटी भी गठित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
उप मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
उप मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
रायपुर. 7 अक्टूबर 2026. उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के स्वर्गीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑनलाइन होगी टिकट बिक्री

क्रिकेट प्रेमियों के लिए टिकटों की बिक्री ऑनलाइन की जाएगी। स्टेडियम में प्रवेश के दौरान ई-टिकट स्कैन करने में नेटवर्क की समस्या न आए, इसके लिए परिसर में ओपन Wi-Fi की व्यवस्था की जाएगी। टिकट धारकों को निर्धारित अनुपात में पार्किंग पास भी उपलब्ध कराने की तैयारी है।

स्टेडियम और पार्किंग क्षेत्रों में CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पुलिस, NRDA, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ और BCCI के समन्वय से संचालित किया जाएगा।

मेडिकल इमरजेंसी के लिए भी तैयारी

मैच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से नजदीकी अस्पतालों की मैपिंग की जाएगी और स्टेडियम में एंबुलेंस तैनात रहेगी। आपात स्थिति और VIP आवागमन के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था की जाएगी। आगजनी जैसी स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड और पर्याप्त पानी की व्यवस्था भी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
नवभारत फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए राज्यपाल, विजेता और उपविजेता टीमों को किया सम्मानित
नवभारत फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन में शामिल हुए राज्यपाल, विजेता और उपविजेता टीमों को किया सम्मानित
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका नवभारत परिवार द्वारा आयोजित 17वीं अखिल भारतीय फुटबॉल एवं जिला स्तरीय विद्यालय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों मैचों का शेड्यूल

16 अक्टूबर: पहला T20, शाम 7 बजे

18 अक्टूबर: दूसरा T20, शाम 7 बजे

20 अक्टूबर: तीसरा T20, शाम 7 बजे

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी
नवा रायपुर में भारत-ज़िम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज़ की तैयारियां पूरी
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (परसदा) में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज वडोदरा में खेली जाएगी।