नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की है। यह मामला बुधवार को दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपों से जुड़ा है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। दो दिनों के भीतर दोनों नेताओं के खिलाफ यह दूसरी FIR है।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ विपक्ष के मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के मामले में भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पुलिस के मुताबिक, इस मार्च के लिए न तो कोई आवेदन दिया गया था और न ही इसकी अनुमति ली गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली में दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, 25-30 लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली में दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, 25-30 लोगों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। न्यू सीमापुरी स्थित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार को आकाशवाणी भवन में आठ घंटे से अधिक समय तक धरना देने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत करीब 300 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

विपक्षी सांसद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व वाले निर्वाचन आयोग के कामकाज में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। विपक्षी दलों ने इस दौरान ‘वोट चोरी’ का मुद्दा भी उठाया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन इसके लिए अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद प्रदर्शन और मार्च किए जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें…
₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा
₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं, कौशल विकास समझौता और वैश्विक साझेदारियां : छत्तीसगढ़ के लिए उपलब्धियों से भरा रहा सिंगापुर दौरा
रायपुर, 7 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर की सफल यात्रा के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.