रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान लोगों को आकाशीय बिजली से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत प्रदेश के 29 जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

ये खबर भी पढ़ें…
नाना पाटेकर का 4 दशक का सफर थमा, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
नाना पाटेकर का 4 दशक का सफर थमा, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
मुंबई/गोवा। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिलासपुर में बिजली गिरने से तीन की मौत

इधर, बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में बुधवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। लखोदना गांव में खेत में काम कर रहे दो साढ़ू भाई मन्ना यादव और कुंजराम यादव अचानक बिजली की चपेट में आ गए।

वहीं, मानपुर में बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े किसान जागेश्वर जगत पर भी आकाशीय बिजली गिर गई। तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक साथ हुई तीन मौतों से दोनों गांवों में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें…
C G ब्रेकिंग- मां-बेटी की निर्मम हत्या पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को फांसी की सजा, एक  को उम्रकैद
C G ब्रेकिंग- मां-बेटी की निर्मम हत्या पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 दोषियों को फांसी की सजा, एक को उम्रकैद
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बहुचर्चित मां-बेटी हत्याकांड में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर सबसे गर्म, पेंड्रारोड सबसे ठंडा

प्रदेश में तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को रायपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आकाशीय बिजली के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
भिलाई में केमिकल फैक्ट्री धधकी: चिंगारी से भड़की आग, दूर-दूर तक छाया काला धुआं
भिलाई में केमिकल फैक्ट्री धधकी: चिंगारी से भड़की आग, दूर-दूर तक छाया काला धुआं
भिलाई। भिलाई की एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वेल्डिंग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.