ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपने करीबियों का सहयोग बना रहेगा और आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परिजनों से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। यदि आपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो वह आपको समस्या दे सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में यदि किसी समझौते पर हस्ताक्षर करें, तो उसमें सावधानी बरतें। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी और आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है। कुछ नवीन विषयों में आज गति आएगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आप भावनाओं में किसी से कोई वादा ना करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता से किसी काम को समय से पहले पूरा कर देंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत लीक ना करें। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यक्तिगत मामलों को गति मिलेगी और आप किसी बड़े लक्ष्य को तेजी से पूरा करेंगे। बड़े सदस्यों का सहयोग और सानिध्य मिलने से आप हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। जीवनसाथी के करियर में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनसे आपको घबराना नहीं है। आपकी तरक्की के मार्ग में आपके कुछ विरोधी विरोध कर सकते हैं। मित्रों के साथ आज आप कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी बिताएंगे।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपके निरंतर किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी कुछ योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा और परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आज आप परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति के खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें और खानपान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। मित्रों से संबंधों में घनिष्ठता आएगी। आपने यदि किसी से वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा। माताजी को आप किसी से मेल मिलाप करने घर से बाहर लेकर जा सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी और सफेदपोश लोगों से सावधान रहना होगा और आप जल्दी किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो कोई आपके धन का इस्तेमाल कर सकता है। लेनदेन के मामलों में आप सावधानी बरतें। कामकाज में सक्रियता बनी रहेगी और किसी महत्वपूर्ण काम को करने में आप धैर्य रखें, तभी वह पूरा हो सकेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए अध्ययन और अध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी बड़े लक्ष्य पर आपको फोकस बनाएं रखना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और पारिवारिक मामलों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। बड़ों की बातों को सुने और उनका पूरा सम्मान करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपके चारों तरफ का वातावरण सुखमय रहेगा।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और प्रेम में सहयोग की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तभी आप उसका फायदा ले सकेंगे और किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी निवेश को करते समय आप सावधानी बरतें।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। दोस्तों के साथ आपका विश्वास बना रहेगा। कुछ नए लोगों का आपका पूरा साथ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी और रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। आप अपने विभिन्न कार्यों को समय रहते पूरा करेंगे, तो समस्या नही होगी।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन होने से आपका खर्च भी बढ़ सकता है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य में तेजी दिखानी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप अपने घर में कुछ कीमती वस्तुओं का संग्रह भी कर सकते हैं। परंपरागत कार्यों में आप आगे बढे़ेंगे। आज का दिन आपके भौतिक संसाधनो में वृद्धि लेकर आने वाला है। कामकाज के तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और रचनात्मक कार्य में भी आप पूरी रूचि दिखाएंगे, लेकिन आप अपने किसी महत्वपूर्ण मामले में बहुत ही सूझ बूझ दिखाएं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी और अपने सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और करिबियों का साथ और सहयोग आज बना रहेगा। आप किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसुखदार लोगों से मुलाकात होगी।

Source: amarujala