छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम । रायपुर 

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर बताया कि राज्य सरकार ने 15 नए कॉलेजों को खोलने की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही इन कॉलेजों में 495 नए पदों पर भी भर्ती की जाएगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
छत्तीसगढ़ में 2028 की सियासी बिसात: आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की नजर, सरगुजा में तेज हुई सक्रियता
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता में वापसी का रास्ता तलाश रही कांग्रेस ने अब से ही 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भर्ती के लिए वित्त विभाग ने भी अनुमति दे दी है। इन कॉलेजों में प्रोफेसरों के साथ ही विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए सूचना जल्द जारी कर दी जाएगी। नए कॉलेज कहां-कहां खुलेंगे इसकी भी सूची जारी कर दी गई है। प्रत्येक कॉलेज में कम से कम 33 पदों पर भर्ती होगी। 

किन-किन जिले के कॉलेजों में होगी भर्ती ..?

विभाग से जारी सूचना के अनुसार बालोद में 1, बलरामपुर में 2, कोंडागांव में 1, बीजापुर में 1, नारायणपुर में 1, सरगुजा में 1, कोरिया में 1, बस्तर में 1, बेमेतरा में 3, जांजगीर में 1 और राजनांदगांव में 2 नए कॉलेज खुलेंगे। इन कालेजों में 1-1 प्रचार्य, 80 असिस्टेंट प्रोफेसर, ग्रंथपाल, क्रीडा अधिकारी सहित कुल 495 पदों पर भर्तियां की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई टीम के सामने बड़ी चुनौती, दो प्रभारी सचिवों के भरोसे 90 विधानसभा क्षेत्र
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई टीम के सामने बड़ी चुनौती, दो प्रभारी सचिवों के भरोसे 90 विधानसभा क्षेत्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन की नई जमावट शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस को दो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.