छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।  रायपुर

मानसून की करीब आने के चलते छत्तीसगढ़ के तापमान में काफी परिवर्तन दिखेगा। प्रदेश में अब गर्मी घटेगी। तापमान में गिरावट के साथ जल्दी ही प्री मानसून की राहत मिलने की पूरी संभावना है। प्रदेश में 24 घंटों के भीतर कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश के संकेत हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
AePS का कमाल: बिना ATM कार्ड और पासबुक के करें बैंकिंग
AePS का कमाल: बिना ATM कार्ड और पासबुक के करें बैंकिंग
आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) के जरिए अब सिर्फ आधार नंबर और अंगूठे की पहचान से पैसे निकालना, बैलेंस चेक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार-रविवार को धूप अधिक तेज नहीं थी। 60 फीसदी बादल थे, जिसके कारण धूप – छांव का दौर चलता रहा। पिछले दिनों की अपेक्षा आज उमस भी कुछ कम ही थी । मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार प्रदेश में अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना है। इस दौरान मेघ गर्जन की गतिविधियां बढ़ेंगी। आगे बढ़ता जा रहा है मानसून- दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ा है। पूर्वी बिहार के आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 

दक्षिण ओडिशा में एक द्रोणिका है, जिसके कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी, मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। कहीं कहीं हल्की बारिश या – छींटे पड़ सकते हैं। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा समेत कुछ जिलों में रविवार-सोमवार को आकाश आंशिक मेघमय रहेगा। यहां शाम रात को गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
पुराने भारतीय रेलवे टिकटों में वे छोटे-छोटे छेद क्यों होते थे? एडमंडसन कार्डबोर्ड टिकटों के पीछे का असली राज
पुराने भारतीय रेलवे टिकटों में वे छोटे-छोटे छेद क्यों होते थे? एडमंडसन कार्डबोर्ड टिकटों के पीछे का असली राज
आज स्मार्टफोन पर QR कोड स्कैन करते ही ट्रेन की यात्रा शुरू हो जाती है। लेकिन दो-तीन दशक पहले की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.