ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम से जुडकर अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करना होगा। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो आज आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए खानपान की वस्तुएं लेकर आ सकते हैं। आप किसी भी काम में जल्दबाजी ना दिखाएं, नहीं तो वह गलत हो सकता है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके लिए आमदनी के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे और आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतारने में सफल रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी संपत्ति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों को आज आप कही बाहर लेकर आ सकते हैं, लेकिन किसी काम को करने से पहले आप बहुत ही सावधानी बरतें। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। यदि आपको कुछ काम लंबे समय से रुके हुए थे, तो आपको उन्हे पूरा करने में समस्या हो सकती है और किसी कानूनी मामले में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आप अपनी आंख व कान खुले रखे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप आज जल्दबाजी में कोई बड़ा डिसीजन ना लें, नहीं तो गलत साबित हो सकता है। आपको आप अपने पिताजी के साथ बैठकर कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है और आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में भी जीत मिलेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप अपने सेहत के साथ समझौता ना करें, इसलिए बाहर के खानपान से बचें। माताजी से आप अपने मन की किसी बात को कह सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। आप परिवार में किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग यदि कोई बदलाव चाहते हैं, तो वह आज कर सकते हैं, लेकिन आपको आज किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग जीवनसाथी की बातों से प्रसन्न रहेंगे और उन दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आपने यदि पहले किसी से धन उधार लिया था, तो आज वह आपसे वापस मांग सकता है और यदि किसी यात्रा पर जाए तो बहुत ही सावधानी से चलाएं।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको कोई विशेष दिन फाइनल करने को मिल सकती हैं। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाएं और परिवार के सदस्यों के साथ आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती हैं। आपको  व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा। छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा और आप अपने व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लें और आपका कोई सरकारी काम यदि अटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। व्यापार में किसी बड़ी डील को समय रहते फाइनल करना होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी पार्ट टाइम काम में भी हाथ आजमां सकते हैं, जो लोग रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

वृश्चिक राशि के जातकों की पद प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में उनके कुछ अधिकार भी बढ़ सकते हैं, जिससे उनके ऊपर काम का बोझ बढ़ेगा। आप किसी बात को लेकर वाद विवाद में ना पडे़, नहीं तो बड़े सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है। आपके शत्रु आप पर हावी होने के लिए तैयार रहेंगे, जिन्हें आप अपनी बुद्धि से मात दे पाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि आपको आज कोई निवेश संबंधी सूचना दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है और विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको आज किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करके कोई एक्शन नहीं लेना है और आज आपके अंदर एक नई ऊर्जा विराजमान हो जाएगी, जिसे आप इधर-उधर के कामों में ना लगाएं। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी पुराने डील से अच्छा लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आप पार्टनरशिप में किसी भी काम को ना करें, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। कुछ पारिवारिक विवाद को लेकर आप कुछ परेशान हैं, तो वह समस्या आपकी सुलझेगी। आपका कोई लेनदेन से जुड़ा मामला आपके लिए कोई नई समस्या लेकर आ सकता है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी परीक्षा की तैयारियों में जुटे नजर आएंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव ना करें, नहीं तो उनको कुछ काम लटक सकते हैं। माताजी की सेहत में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती हैं। यदि आपने जल्दबाजी में कोई निर्णय लिया था, तो आज आपको उसके लिए समस्या होगी।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आज आपको तले हुए भोजन के कारण कुछ कोई पेट संबंधी समस्या हो सकती है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे और यदि आपने किसी काम को किसी के भरोसे किया था, तो वह भी आपको समस्या दे सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा और यदि आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके किसी काम में निवेश करेंगे, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा।

Source: amarujala