ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व, पाट जात्रा पूजा विधान के साथ कल से शुरू होगा
रायपुर, 11 अगस्त 2026/ बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर प्रांगण में कल बुधवार, 12 अगस्त को हरेली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष (Aries) :

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि निखारकर आएगी और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों की चिंता करेंगे, जो आपके लिए भी नुकसानदायक रहेगा, लेकिन आपको धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आध्यात्मिक कार्य के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित है, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

• वृष (Taurus) :

ये खबर भी पढ़ें…
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
रायपुर, 14 अगस्त 2026/ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में नरम गरम रहने वाला है। आपको अक्समात लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे और व्यापार में आप किसी से कोई समझौता ना करें। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

• मिथुन (Gemini) :

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़े लाभ के चक्कर में लाभ के अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। आपकी अपने माता-पिता से किसी बात पर लेकर बहसबाजी हो सकती है, लेकिन आपको बड़ों की बात सुनना व समझना बेहतर होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क (Cancer) :

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आप अपनी वाणी व व्यवहार से  सभी को एकजुट बनाए रखेंगे। आपको अपने लेनदेन के मामलों में सावधानी अवश्य बरतनी होगी, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में ज्यादा धन का निवेश ना करें, नहीं तो आप कहीं गलत धन लगा सकते हैं। मामा पक्ष आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

• सिंह (Leo) :

ये खबर भी पढ़ें…
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Chief Minister Vishnu Deo Sai offers prayers at Shri Phaleshwarnath Mahadev Temple on Sawan Somwar and Nag Panchami
Raipur, August 17, 2026/ Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai, accompanied by his wife Smt. Kaushalya Sai and family members,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में बहुत ही सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। यदि आपने किसी काम को जूनियर के भरोसे छोड़ा, तो उसमें कोई बहुत बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। यदि प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करेंगे, तो उन्हें कोई नुकसान हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। काम को समय से पूरा करें आप अपनी यदि आपने अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव है आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है।

• कन्या (Virgo) :

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद पनप सकता है और आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे। वरिष्ठ सदस्य यदि आपसे कोई बात कहे, तो उसे समय रहते पूरा करें। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। विद्यार्थी अपने कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उन्हें उससे छुटकारा मिलेगा और आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी।

• तुला (Libra) :

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जो उनकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे और आपका कोई चल अचल संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको जीत मिलेगी। आज आपके अंदर बाहर आएगी जिसे देखकर लोग हैरान हो सकते हैं रोजगार की तलाश में कर रहे लोगों को आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

• वृश्चिक (Scorpio) :

आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके परिजनों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी और आप अपने करीबियों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। घर परिवार में आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आप आज सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और जीवनसाथी के साथ आप कुछ प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं करना है।

• धनु (Sagittarius) :

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्ते में मजबूती आएगी। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। अपने व्यवसाय में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी।

• मकर (Capricorn):

आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। दान पुण्य के कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी और जल्दबाजी में आप कोई काम ना करें। जिम्मेदारी से काम करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी और अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ निवेश संबंधी योजनाएं आज लटक सकती हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

• कुंभ (Aquarius) :

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आय के भी कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आपके अंदर आत्म सम्मान की भावना बनी रहेगी। आपको लंबे समय से रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आप कुछ कामों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उनमें भी आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा और व्यावसायिक गतिविधियां भी बेहतर रहेंगी।

• मीन (Pieces):

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कारोबार में यदि मंदी को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो आज आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधित यदि कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे और आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। आपके सामने यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा।

Source: amarujala