रायपुर, 14 जून 2026: छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। संगठन सृजन अभियान के तहत हाल ही में नियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 21 से 30 जून 2026 तक रायपुर में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन चांदी मोड़ स्थित अग्नियोटम अलका अवतार मंगल भवन में किया जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर सभी जिला और शहर अध्यक्षों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी शिविर के दौरान एक दिन शामिल होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नए पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे, जनसंपर्क, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति की बेहतर समझ देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है।
AICC ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी, वरिष्ठ नेताओं, एआईसीसी सचिवों, प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेताओं को भी शिविर में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ नेताओं की कम से कम पांच दिनों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक कांग्रेस आगामी नगरीय निकाय, पंचायत और 2028 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
स्वदेशी फैशन शो में आत्मसमर्पित महिलाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, बढ़ा आत्मविश्वास
रायपुर, 17 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में हाथकरघा और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित स्वदेशी फैशन शो में समाज...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.