रायपुर, 14 जून 2026। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले 2 से 3 दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है। इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बन चुकी हैं। वहीं प्रदेशभर में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाएं, बिजली गिरने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि रायपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण प्रदेश में मौसम लगातार सक्रिय बना हुआ है।
इस बीच कोरबा जिले के लेमरू क्षेत्र में आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जंगल में लापता बकरी की तलाश कर रहे दंपती पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में 54 वर्षीय शिवरतन माझी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का उपचार अस्पताल में जारी है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की अपील की है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी
लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर जलाभिषेक के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.