कोरबा, 11 जून। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवक हरदीबाजार थाना क्षेत्र में स्थित एक पानी टंकी पर चढ़ गए। युवकों ने थाना प्रभारी (TI) पर मारपीट और 24 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान दोनों युवकों ने टंकी पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी भी दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक समझाइश कर दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।
बताया जा रहा है कि मामला जुआ-सट्टा गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। युवकों का आरोप है कि उनसे मारपीट की गई और पैसे लिए गए, जबकि हरदीबाजार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक जुआ फड़ संचालित करने में शामिल हैं और कार्रवाई से बचने के लिए इस तरह का कदम उठाया गया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने युवकों की शिकायतों की पड़ताल का आश्वासन दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
रायपुर, 24 अगस्त 2026/ नवा रायपुर अटल नगर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.