रायपुर, 4 मई 2026. राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। देर रात दो अज्ञात युवकों ने आबकारी विभाग के एक कर्मचारी को धमकाकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री बस स्टॉप के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवकों ने कर्मचारी को रोककर पहले उसे डराया-धमकाया और फिर उसे खेत की ओर ले जाकर उसके पास मौजूद सोने के जेवर लूट लिए।
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध बाइक सवार युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिजली बिल जमा करने में मिलेगी छूट, समाधान योजना अब 31 दिसंबर तक
बिजली बिल जमा करने में मिलेगी छूट, समाधान योजना अब 31 दिसंबर तक
रायपुर। बकाया बिजली बिलों का भुगतान करने के लिए छूट के साथ शुरू की गई समाधान योजना की अवधि अब...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.