ज्योतिष डेस्क

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
रायपुर, 22 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• मेष :

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए किसी नई डील को लेकर आ सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। अपने अधिकारियों को अपने कार्यों से प्रसन्न कर सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी यदि किसी नए विषय की पढ़ाई करना चाहते हैं,तो उनकी वह इच्छा भी पूरी होगी। आपका आज कोई  नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।

• वृष :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मदकूद्वीप के प्राचीन मंदिरों में की पूजा-अर्चना
रायपुर 25 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि धन संबंधित कुछ समस्याएं आपको चल रही थी,तो उनसे भी आज आपको छुटकारा मिल सकता है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं,जहां आपको किसी से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करके आप किसी समस्या से आसानी से निकल जाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,जिससे परिवार में खुशियां रहेंगी और गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को भी अपनी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

• मिथुन :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बेवजह किसी बहस में पड़कर अपने आप को किसी परेशानी में डाल सकते हैं,इसलिए आप किसी से बहुत ही सोच विचार कर बोले। आपकी अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आपको कुछ धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसके लिए आपको एक बजट प्लान करके चलना बेहतर रहेगा। संतान आपसे किसी वस्तु की मांग कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
रायपुर, 28 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थयात्रियों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• कर्क :

आज का दिन आप उत्साह से भरे रहने के कारण किसी भी कार्य को तुरंत करने के लिए सोच विचार नहीं करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है,तो अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह भी आज आपसे वापस मांगने आ सकता है। आपकी यदि कोई प्रिय वस्तु खोई हुई थी,तो आज वह आपको प्राप्त हो सकती है। विदेश में रह रहे परिजनों के आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आयात निर्यात का कार्य कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

• सिंह :

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निमंत्रण पर राष्ट्रपति ने स्वीकार किया बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने का आमंत्रण
रायपुर, 28 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत के प्रतीक बस्तर दशहरा के मुरिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का दिन आपके लिए व्यापार में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आज दिन का कुछ समय परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चे भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप काम में व्यस्त रहने के कारण संतान की बातों की ओर ध्यान नहीं देंगे,जिससे वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों को अपने किसी मित्र की मदद से समाप्त करने में सफल रहेंगे। ऑनलाइन कार्य कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है।

• कन्या :

आज का दिन आपके लिए लेन-देन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको कोई धन उधार मांगे,तो परिवार के किसी सदस्य से बातचीत करके दें तो बेहतर रहेगा। लोगों के साथ इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करेंगे,जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई का काम का बोझ अधिक होने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप जीवनसाथी से चल रही अनबन के कारण आपका मन परेशान रहेगा,जिसके कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा।

• तुला :

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में चल रहे यदि कुछ अवरोध आपको परेशान कर रहे हैं,तो आपको उनके बारे में ज्यादा सोचने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। कामकाज कर रहे लोग किसी पर भरोसा बहुत सोच विचार कर करें।

• वृश्चिक :

आज के दिन आप किसी बेवजह की चिंता को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आप कोई नया व्यापार करेंगे,तो वह भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यक्रमों में बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी रिसर्च से कोई अच्छा काम कर सकते हैं। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी,नहीं तो आपको बेवजह परेशान होना पड़ सकता है। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे,तो वह उसे अवश्य मानेंगे।

• धनु :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप योजना बनाकर काम करेंगे तो ही आप परेशानियों से निजात पा सकेंगे। आपका कोई पहले किया गया निवेश आज आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर आप को ध्यान देना होगा नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। माता-पिता आपके कार्य में पूरा साथ देंगे।

• मकर :

आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे और परिवार के सदस्यों की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखेंगे,जिससे यदि उनको कुछ नाराजगी चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी,लेकिन आपको अपने कुछ खर्चों में ढील बरतने के कारण समस्या होगी। आपके खर्चे बेतहाशा बढ़ सकते हैं। आप एक्स्ट्रा एनर्जी से भरपूर रहने के कारण किसी दूसरे के काम में भी फंस सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

• कुंभ :

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि को लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी कार्य को करने में पूरी जी जान लगाएंगे,जिससे आपका वह काम समय से पूरा होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। आपको किसी भी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है,नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन बढ़ सकता है। आप अपने किसी कानूनी कार्य में ढील देने से बचें।

• मीन :

आज के दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी लेकर आ सकता है। अपने साथी की कुछ इच्छाओं को पूरा न करने से परेशान रहेंगे। धन की कमी के कारण आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। परिवार में चल रही कोई कलह विकराल रूप ले सकती है,जिससे परिवार में शांति भंग होगी। व्यापार कर रहे लोग आज उम्मीद से ज्यादा धन कमाकर प्रसन्न रहेंगे,जिससे उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा,लेकिन आप यदि किसी से उधार मांगेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

Source: amarujala