छत्तीसगढ़ टाइम्स डॉट कॉम ।रायपुर

मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को आयुर्वेद के माध्यम से इलाज उपलब्ध कराने शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर और शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय, बिलासपुर में हर शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य ओपीडी का संचालन किया जाता है। आयुष संचालनालय के सहायक संचालक डॉ. विजय साहू ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होने वाले इस विशेष ओपीडी में मानसिक दिक्कतों का सामना कर रहे लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से उपयुक्त उपचार एवं स्वस्थ जीवन-शैली से संबंधित निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाता है। 

ये खबर भी पढ़ें…
बादलों और बारिश के बाद साफ होगा आसमान, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन
बादलों और बारिश के बाद साफ होगा आसमान, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन
तूफान अकवान के थमने के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डॉ. साहू ने बताया कि मरीजों को आवश्यकतानुसार पंचकर्म सेवाएं भी दी जाती हैं। पंचकर्म चिकित्सा में स्नेहन, स्वेदन, वमन, विरेचन, वस्ति, नस्य व रक्त मोक्षण आदि विधियों द्वारा शरीर व मन में स्थित विकृत दोषों को बाहर निकाला जाता है। दोनों शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालयों में इस साल 3 जून से शुरू प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाले इन विशेष ओपीडी में अब तक 440 मरीजों का उपचार किया गया है।